गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में पुलवामा के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-02-14 at 14.20.07

गाजियाबाद :राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी की RWA की ओर से शनिवार शाम 6:00 बजे सेंट्रल पार्क में पुलवामा अटैक में शहीद हुए अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सोसायटी के अनेक सम्मानित निवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर RWA की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा
पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।
वहीं RWA के कार्यकारणी सदस्य राज किशोर शर्मा , पूर्व महासचिव आर के गर्ग ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सोसाइटी का वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।
श्रद्धांजलि सभा में रश्मि चौधरी, आर. के. गर्ग, अनुजा बंसल, मनीषा गोयल, प्रभा शर्मा, अंकित सहदेव, शालिनी गोयल, राजकिशोर शर्मा, अरविंद सिंघल, प्रभात गर्ग, गौरव बंसल, पंकज बत्रा, सनी ढींगरा एवं राम शरण जग्गा सहित अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें