आईपीएस चारु निगम बनीं सुल्तानपुर की नई पुलिस कप्तान

WhatsApp Image 2026-02-05 at 19.16.19

सुल्तानपुर। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारु निगम को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपनी सख्त, बेबाक और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचान बना चुकीं आईपीएस चारु निगम की तैनाती को जिले के लिए अहम माना जा रहा है। उनके एसपी बनने की खबर से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
आईपीएस चारु निगम शुरू से ही अपने कड़े फैसलों और निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रही हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान बतौर एएसपी गोरखपुर तैनाती के समय शराब की दुकान बंद कराने को लेकर भाजपा विधायक राधा मोहन दास से हुई तीखी नोकझोंक काफी चर्चा में रही थी। इसके अलावा राजीव मेडिकल कॉलेज से माझगवां गांव की मासूम आरती के अपहरण मामले में महज 36 घंटे के भीतर बरामदगी कर उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी कार्यक्षमता साबित की थी।
औरैया जिले में पुलिस अधीक्षक रहते हुए एक व्यापारी से हुई लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा के सरकारी आवास से करीब 50 किलो चांदी की बरामदगी कराकर उन्होंने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं 2017 में गाजियाबाद में सेनानायक पद से स्थानांतरण के दौरान वृद्धाश्रम में आयोजित उनका विदाई समारोह आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जनपद में अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर आईपीएस चारु निगम की कार्यशैली पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें