- गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें एक कोरियाई गेम की आदी थीं, जिसके चलते उनके आत्महत्या करने का संदेह है। यह घटना बीती रात की है, और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में बीती रात को तीन बहनों ने यह कदम उठाया।
गाजियाबाद #9वीं मंज़िल से कूदकर 3 सगी नाबालिग बहनों ने की सामूहिक आत्महत्या। तीनों बहनें बताई जा रही हैं ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आदी, सूत्रों के मुताबिक टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं।
— विख्यात खबरें (@VKhabrein) February 5, 2026
आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं। पुलिस ने शुरू की जांच, pic.twitter.com/B4qkSwDcq1
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत थी, लेकिन घरवाले ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते थे, इसी के कारण तीनों के इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का अंदेशा है। सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।












