फरीदाबाद की किशोरी को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद में निकाह की तैयारी, VHP-बजरंग दल ने रुकवाया

Capture

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार रात हिंदू किशोरी का निकाह विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि कनावनी के एक मकान में निकाह के लिए काजी का इंतजार किया जा रहा था। इससे पहले ही कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

बजरंग दल के हरनंदी महानगर विशेष संपर्क प्रमुख अमित पराशर ने बताया कि एक फरवरी की शाम करीब चार बजे हिंदू किशोरी के निकाह की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। घर पर आयोजन के बारे में पूछा तो परिवार के लोग जन्मदिन बताने लगे।

पुलिस को देखकर मौके से हुए फरार

पड़ोसियों ने भी उनका साथ देते हुए यही बताया। पुलिस के पहुंचने पर संगठन के लोग घर में घुसे तब पता चला कि किशोरी का निकाह कराया जा रहा था। इस दौरान भीड़ को देखकर लड़की और युवक को परिवार के लोगों ने मौके से भगा दिया। देर रात करीब दो बजे नोएडा से दोनों को पुलिस ने बरामद किया है।

किशोरी ने पूछताछ में बताया है कि फरीदाबाद से 19 जनवरी को उसे कनावनी लाया गया है। फरीदाबाद में उसके घर के सामने युवक रहता था, जो उसे बहलाकर ले आया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी फरीदाबाद में दर्ज है। किशोरी को स्वजन के हवाले कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें