एमएमजी अस्पताल में पर्ची बनवाते समय महिला की मौत।

Capture

गाजियाबाद: जिला एमएमजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिये पर्ची बनवाने को ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर कतार में खड़ी महिला मरीज मिथलेश बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। बेटी काजल की आंखों के सामने बेहोश होकर जमीन पर मां को गिरते ही पर्ची काउंटर को छोड़कर काजल ने मां को संभाला। इसके बाद पंजीकरण काउंटर पर खड़े मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।

स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से काजल मां को इमरजेंसी लेकर पहुंची। जांच के बाद ईएमओ ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद काजल का रो राेकर बुरा हाल हो गया। काजल ने बताया कि मां को लेकर वह एक घंटे तक पर्ची बनवाने को लाइन में लगी रही।

मां भी काजल के साथ काउंटर पर खड़ी थी। बेटी काजल सुबह करीब 10 बजे उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाने के दौरान ही मिथलेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ीं।

आसपास मौजूद लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाकर इमरजेंसी पहुंचाया। 11.25 पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डा. बृजेश ने जांच के बाद मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक मिथलेश के बेटे धीरेन्द्र ने बताया कि वह मूल रूप से सिद्धार्थ नगर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें