ईरान पर अटैक करने वाला है अमेरिका? भारत ने अपने नागरिकों से कहा- जल्द से जल्द देश छोड़ें

Capture

नई दिल्ली: ईरान में अगले कुछ घंटों में कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका, ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक, चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यापारी हों या पर्यटक, इस समय ईरान में हैं, उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए। यह सलाह 5 जनवरी की पिछली एडवाइजरी के आगे की कड़ी है और ईरान की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए दी गई है। भारतीय नागरिक उपलब्ध साधनों, जैसे कि कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल करके ईरान छोड़ सकते हैं।

सरकार ने यह भी दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ (PIO – Person of Indian Origin) को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें विरोध प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना चाहिए। ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें ताकि किसी भी नई जानकारी से अवगत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें