बाल-बाल बची भाजपा पार्षद की जान, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और विधायक संजीव शर्मा कवि नगर थाने पहुंचे।

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा की पार्षद शीतल देओल पर फायरिंग कर दी। बदमाश दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से शीतल बाल-बाल बच गई।

बदमाशों ने शीतल को लक्ष्य बनाते हुए गोली चलाई थी। घटना के बाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और शहर विधायक संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

शीतल देओल वार्ड नौ की पार्षद हैं। उनका नाम शहर के सक्रिय पार्षदों में गिना जाता है। बुधवार रात आठ बजे वह क्रेटा गाड़ी से हापुड़ रोड से होते हुए गोविंदपुरम की ओर जा रही थीं। वह खुद गाड़ी चला रही थीं। गाड़ी में वह अकेली थीं। गोविंदपुरम चौराहे से जब वह बापूधाम क्षेत्र की ओर मुड़ी तो दो बाइक सवार उन्हें दिखाई दिए। रास्ते में अंधेरा था। जिस वजह से शीतल बदमाशों को ठीक से देख नहीं सकीं।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने तुरंत एक विशेष टीम गठित करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू करा दी है। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जिस जगह पार्षद पर हमला हुआ वहां घुप्प अंधेरा है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और विधायक संजीव शर्मा कवि नगर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने बताया कि घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुई है तो सभी भाजपा नेता मधुबन बापूधाम थाने पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

शीतल की ओर से देर रात को थाने में अज्ञात हमलावरों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्होंने बात की है। संगठन पार्षद के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें