गाजियाबाद। यातायात पुलिस 10 या उससे ज्यादा चालान हुए वाहनों का आंकड़ा जुटाकर उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त कराएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को ऐसे वाहनों का डाटा तैयार करने का आदेश दिया है जिन पर कई चालान हैं।
उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसलिए 10 या उससे ज्यादा चालान वाले वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखें।
इस मौके पर उन्होंने यातायात पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले प्रमुख उपकरणों के बारे में जानकारी की। यातायात पुलिस के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए चालानी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं यातायात पुलिस में ड्यूटी के लिए प्रयोग किये जा रहे साफ्टवेयर की भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसलिए 10 या उससे ज्यादा चालान वाले वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखें।इस मौके पर उन्होंने यातायात पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले प्रमुख उपकरणों के बारे में जानकारी की। यातायात पुलिस के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए चालानी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं यातायात पुलिस में ड्यूटी के लिए प्रयोग किये जा रहे साफ्टवेयर की भी जानकारी हासिल की।