Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में भीषण गर्मी का कहर, आज 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

09_06_2025-weather_news_2_23959207
  • गाजियाबाद में भीषण गर्मी, 39 डिग्री तापमान दर्ज |
  • अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान |
  • मौसम विभाग ने गर्मी से बचने की दी सलाह |

गाजियाबाद। सुबह से शाम तक रविवार को तेज धूप तपाती रही। तापमान ज्यादा रहने की वजह से गर्मी भी काफी ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप रहने से गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। तापमान में भी बढोतरी होने के आसार हैं।

बीते तीन दिन से लगातार तेज धूप से तापमान में बढोतरी हो रही है। सुबह शाम तक तेज धूप तपाती है। ऐसे में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। शनिवार को सुबह से शाम तक काफी तेज धूप रही थी। जिससे गर्मी में लोगों को काफी ज्यादा समस्या हुई थी।

सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत

रविवार को भी सुबह से शाम तक तेज धूप रहने से काफी ज्यादा गर्मी रही। लोग दिनभर गर्मी से बचाव के लिए प्रयास करते दिखे। शाम सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वातावरण में आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को तेज धूप से दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है।अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 36 प्रतिशत रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें