- नपुंसक पति…जेठ से बनाओ शारीरिक संबंध
- मायावती की भतीजी की दर्दनाक कहानी
- अतिरिक्त दहेज में फ्लैट व 50 लाख रुपयों की मांग कर किया प्रताड़ित।
- विवाहिता के साथ जेठ व ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर लगाई हैं। दरअसल सोशल मीडिया के खबरों के अनुसार, मायावती की भतीजी का आरोप है कि ससुराल में पति के नपुंसक होने पर बच्चा पैदा करने लिए जेठ से शारीरिक संबंध बनाने के लिए…
हापुड़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर लगाई हैं। दरअसल सोशल मीडिया के खबरों के अनुसार, मायावती की भतीजी का आरोप है कि ससुराल में पति के नपुंसक होने पर बच्चा पैदा करने लिए जेठ से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं अतिरिक्त दहेज में फ्लैट व 50 लाख रुपयों की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया।
आरोप यह लगा है कि जेठ व ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। कोतवाली व एसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में विवाहिता के पति समेत सात नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
‘मायावती के भाई की बेटी हैं’
आपको बता दें कि दिल्ली के इंद्रपुरी साउथ क्षेत्र की एक महिला ने दावा किया है कि वह मायावती के भाई की बेटी हैं। उनकी शादी हापुंड़ के रहने वाले विशाल से हुई है। उसकी सास पुष्पा देवी वर्तमान में हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष हैं। वहीं, ससुर श्रीपाल बसपा नेता हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी व मौसा ससुर अखिलेश ने अतिरिक्त दहेज में एक फ्लैट और 50 लाख रुपयों की मांग कर नी शुरू कर दी।
‘बॉडी बनाने के चक्कर में नपुंसक हो गया’
आरोप है कि पीड़िता के ससुराल वालों में विवाहिता और बुआ मायावती से एक फ्लैट व 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपित पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। शादी से पूर्व ही पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरायड के इंजेक्शन लगाता था। इस कारण पति नपुंसक हो गया।