

- गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की रहने वाली निशि गुप्ता की बहन प्रीति का बेटा है अक्षज
गाजियाबाद : क्रासिंग रिपब्लिक के रहने वाले 14 वर्षीय युवा इनोवेटर अक्षज गुप्ता ने एआइ इंपैक्ट समिट 2026 में प्रदेश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट 2026 में उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि व विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, अक्षज नौवीं कक्षा में द खैतान स्कूल के छात्र हैं। अक्षज का चयन यूवएआइ ग्लोबल यूथ एआइ चैलेंज के माध्यम से हुआ, जो वास्तविक समस्याओं को हल करने के लिए एआइ का उपयोग करने वाले युवा प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने की एक राष्ट्रीय विशेष पहल है। उन्हें भारत सरकार की ओर से 5 लाख
का चेक भी प्रदान किया गया। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की रहने वाली निशि गुप्ता की बहन प्रीति जीजा गौरव गुप्ता का बेटा है अक्षज | केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया गया। अक्षज द्वारा विकसित ‘किडिवो डाट काम’ एक एआइ आधारित शिक्षा मंच है, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सस्ती और सुलभ बनाना है। यह प्लेटफार्म सीबीएसई कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को विस्तृत अध्याय नोट्स, रिवीजन पाइंट्स, फ्लैशकार्ड्स,
विभिन्न स्तरों के अभ्यास प्रश्न, एनसीईआरटी व एग्जांपलर समाधान उपलब्ध कराता है। साथ ही 24×7 एआइ ट्यूटर तत्काल शंका समाधान की सुविधा देता है। अक्षज ने कहा कि उनका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाना है। समिट के दौरान उन्हें पीएम से मिलने व एआइ इंपैक्ट की प्रतिज्ञा लेने का अवसर भी मिला।













1 thought on “एआइ इंपैक्ट समिट 2026 में गाजियाबाद के अक्षज को मिला युवा इनोवेटर सम्मान”
हार्दिक शुभकामनाएं 💕💕