ज्वैलर्स व्यापारियों ने क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना सिहानी गेट पुलिस का किया अभिनंदन

WhatsApp Image 2026-02-17 at 05.49.10 (1)
  • नाथू स्वीट आरडीसी में पुलिस सम्मान समारोह का किया आयोजन
  • चोरों का गैंग पकड़े जाने पर पुलिस का किया सम्मान

गाजियाबाद । शहर के सर्राफा कारोबारियों ने हाल ही में ज्वैलरी दुकानों में चोरी के प्रयास का सफल खुलासा करने पर थाना सिहानी गेट क्षेत्र के क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम का भव्य अभिनंदन किया।
धवल जायसवाल, आईपीएस डीसीपी सिटी एवं पीयूष कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध एवं जियाउद्दीन, सहायक पुलिस आयुक्त व अनिल राजपूत, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, थाना सिहानी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित
द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु सरार्फा एसोसिएशन गाज़ियाबाद (रजि.) के संरक्षक राज किशोर गुप्ता अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के चेयरमैन मुकेश गोयल,
अध्यक्ष गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन तथा तनिष्क फ्रेंचाइजी अशोक डागा एवं अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दिन सोमवार को नाथू स्वीट आर डी सी में दोपहर 12:30 बजे पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर दीपाली ज्वेलर्स, नक्षत्र ज्वेलर्स सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यापारियों ने पुलिस टीम के – कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। बीते दिनों थाना सिहानी गेट क्षेत्र में दो प्रमुख ज्वेलरी – शॉप्स में चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस के पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल
घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि अन्य क्षेत्रों में सक्रिय इसी गिरोह के सदस्यों को भी दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़ा सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। सोमवार को
आयोजित सम्मान समारोह में सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और व्यापारियों के बीच यह सहयोग भविष्य में भी इसी तरह कायम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें