गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए यातायात सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास । 

Capture

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम रैपिड स्टेशन के नीचे एक युवक ने विपरीत दिशा से टाटा मैजिक दौड़ा दिया। वहां मौजूद यातायात सिपाही ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपित चालक ने उनके ऊपर टाटा मैजिक को चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपित चालक को पकड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप दिया।

यातायात सिपाही दीपक कुमार शनिवार को एक होमगार्ड के साथ दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम रैपिड स्टेशन के नीचे यातायात व्यवस्था बना रहे थे। शाम चार बजे दीपक कुमार बाला जी हनुमान मंदिर से कुछ आगे खड़े हुए थे।

इसी दौरान माधवपुरम की तरफ से तेज रफ्तार एक टाटा मैजिक आया और चालक ने दिल्ली रोड पर उसे विपरीत दिशा में दौड़ाना शुरू कर दिया। होमगार्ड ने चालक को टाटा मैजिक रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन आरोपित ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी।

वहीं कुछ दूरी पर खड़े सिपाही दीपक कुमार ने टाटा मैजिक की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए कुचलने का प्रयास किया। सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद राहगीरों की मदद से आरोपित चालक और गाड़ी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अंकित यादव निवासी अशोक पुरी थाना कंकरखेड़ा बताया। इसके बाद सिपाही ने आरोपित को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के सिपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कांबेाज का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें