गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी आग, सुरक्षा कारणों से प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनें रोकी गईं

Capture

गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक-दो पर बने चेंजर रूप में शनिवार रात लगभग सवा नौ बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफार्म नंबर एक-दो की ट्रेनों को रोक दिया गया। 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्लेटफार्म एक-दो पर एस्केलेटर लगा है। एस्केलेट के नीचे बिजली चेंजर रूम हैं। इस रूम में विद्युत उपकरण, या नियंत्रण प्रणाली स्थापित हैं। यहां से उनका संचालन व नियंत्रण किया जाता है। इसमें स्विच, पैनल, कंट्रोल बोर्ड लगे हैं। प्लेटफार्म पर एक-दो पर रात नौ बजे यात्रियों की काफी भीड़ थी। लोग ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे।

चेंजर रूम के पास भी लोग खड़े हुए थे। तभी अचानक चेंजर रूप में आग लग गई। आग लगने ने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। धुंआ और लपटों को निकलते देख आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने स्टेशन पर लगे अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना शुरू किया। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।

जिस वक्त आग लगी दो ट्रेन प्लेटफार्म पर आने वाली थीं। उन्हें स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। आग को देखने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ जुट गई। कुछ यात्रियों ने रेल की पटरी पार करने की कोशिश की लेकिन आरपीएफ ने उन्हें रोक दिया।

आरपीएफ थाना प्रभारी चेतन प्रकाश ने बताया 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम जब पहुंची तो आग बुझ गई थीं। आग बुझाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें