मैनपुरी। गेट मैन को पीटने के मामले में बुधवार देर रात एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। स्वाट टीम ने पांच दिन पूर्व टिंडौली रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन से अभद्रता कर मारपीट की थी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में टिंडौली रेलवे फाटक पर SOG टीम ने गेटमैन अवध किशोर को पिस्टल दिखाकर फाटक खोलने का दबाव बनाया, मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड और चार लाइन हाजिर किए गए
— News24 (@news24tvchannel) February 6, 2026
◆ घटना 2 फरवरी की रात हुई, जब कालिंदी एक्सप्रेस गुजर रही थी; ट्रेन करीब 15 मिनट तक फाटक पर रुकी और… pic.twitter.com/jEet1AsA7Y
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद गेटमैन द्वारा दन्नाहार थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी अवध किशोर टिंडौली रेलवे क्रासिंग 29 पर गेट मैन है। रविवार एक फरवरी की देर रात वह ड्यूटी पर थे।
तभी एक स्विफ्ट कार सवार पांच लोगों ने गेट खोलने को कहा, गेट मैन के मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कार सवारों ने पिस्टल लगाकर धमकाया था। हंगामे के चलते सिग्नल न मिलने की वजह से कालिंद्री एक्सप्रेस करीब दो मिनट तक रुकी रही थी। मारपीट करने वाले खुद को क्राइम ब्रांच की टीम बता रहे थे।
घटना के दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो में स्पष्ट हो गया कि गेट मैन को पीटने वाले क्राइम ब्रांच नहीं बल्कि स्वाट टीम के आरक्षी थे। घटना के बाद गेट मैन की ओर से दन्नाहार थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वहीं प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बुधवार देर रात स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप, आरक्षी मोहन चाहर, प्रदीप सोलंकी और आजाद चाहर को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है।













