साहिबाबाद। Ghaziabad Suicide Case में मंगलवार की देर रात की पूरी कहानी सामने आ गई है। पुलिस के मुताबिक रात करीब पौने दो बजे तीनों नाबालिग बहनें चुपचाप बिस्तर से उठीं। मां के गाल को चूमकर और पिता से ‘आई लव यू’ कहकर वे मंदिर वाले कमरे में चली गईं और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।
कुछ ही देर बाद टीलामोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से तीनों के कूदने की आवाज ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मोबाइल फोन की लत छुड़ाने के लिए पिता द्वारा रोक लगाए जाने के बाद तीनों सगी बहनों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली।
मोबाइल फोन की लत छुड़वाने के लिए पिता के रोकने पर तीन सगी नाबालिग बहनों ने बालकनी से कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। तीनों बहनें लंबे समय से कोरियन गेम, ड्रामा स सीरियल देखकर पूरी तरह से कोरियन कल्चर की आदी हो चुकी थीं।
तीनों बहनों की उम्र 16, 14 व 12 साल है। मौके पर छोड़े गए सुसाइड नोट में किशोरियों ने स्वजन द्वारा कोरियन कल्चर छुड़वाए जाने को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबाइल फोन, सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।













