अय्याशी मे बाधक बने ससुर का मर्डर

WhatsApp Image 2026-02-05 at 15.28.46

मऊ। ज‍िले में बुजुर्ग की हत्‍या का मामला खुला तो ससुर शिवबचन की हत्‍यारी उसकी बहू ही निकली। आरोप लगाया क‍ि ससुर ने उसे पीटा तो बहू के प्रेमी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। दो द‍िन पूर्व गला रेतकर प्रेमी ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा था। पुल‍िस ने सुरागरसी की तो कहानी जो सामने आई वह काफी चौंकाने वाली थी। 

वहीं पकड़े जाने पर बहू ने बताया क‍ि बुजुर्ग ससुर शिवबचन ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है क‍ि प्रेमी राम मिलन से पिंकी ने बुजुर्ग की शिकायत की थी। इसके बाद नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के ससुर की जान ले ली। जांच में यह भी सामने आया क‍ि दो वर्षों से पति विदेश में नौकरी कर रहा है। पीठ पीछे मौसी के लड़के से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। हत्या में शामिल बहू, प्रेमी और उसका एक साथी पकड़े गए तो पूरी कहानी सामने आई। पुल‍िस के अनुसार एक महिला समेत कुल तीन युवक गिरफ्तार क‍िए गए हैं। पूरा मामला सरायलखंसी थाना के चोरपा खुर्द की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें