गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत

Capture
  • गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें एक कोरियाई गेम की आदी थीं, जिसके चलते उनके आत्महत्या करने का संदेह है। यह घटना बीती रात की है, और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में बीती रात को तीन बहनों ने यह कदम उठाया। 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत थी, लेकिन घरवाले ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते थे, इसी के कारण तीनों के इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का अंदेशा है। सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें