टोलकर्मियों की गुंडागर्दी जारी, फिर अधिवक्ता पर कहर!!

Capture

सोनभद्र। लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर लगे जाम के बारे में जानकारी लेने गए व्यक्ति नवीन सिंह निवासी राबर्ट्गंज की कर्मियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर नवीन के साथी बीच बचाव करने गए तो उन पर भी हमला कर दिया। इससे नवीन और गरिमा सिंह घायल हो गई। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंच गए। अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। फिर घंटों कोतवाली में रहकर अधिवक्ताओं से वार्ता करते रहे। इस मामले में अधिवक्ता आरती पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें