पति ने मजाक में कहा बंदरिया, पत्नी ने दे दी जान

WhatsApp Image 2026-01-30 at 22.09.51

लखनऊ । इंदिरा नगर निवासी तनु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पति द्वारा मजाक में “बंदरिया” कहे जाने से वह आहत हो गई थीं। तनु ने चार साल पहले राहुल से लव मैरिज की थी और उन्हें मॉडलिंग का शौक था।

तनु सिंह लखनऊ के सआदतगंज लकड़मंडी की रहने वाली थीं। उन्होंने चार वर्ष पहले इंदिरानगर तकरोही के राहुल श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से हुई थी और परिवारों की सहमति के बाद शादी हुई थी। राहुल ऑटो चालक है और दोनों इंदिरा नगर में साथ रह रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों को लेकर अन्य पहलुओं से भी पड़ताल की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें