

गाजियाबाद। न्यू लाइफ विक्ट्री स्कूल, प्रताप विहार, गाजियाबाद के स्कूल प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री इनौक मानेस, प्रिन्सिपल श्रीमती शारदा चटर्जी तथा चिपयाना शाखा की इंचार्ज श्रीमती ज्योति गौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों -गुड़िया, सैम, कीर्ति, वीना एवं श्रीमती ज्योति शर्मा-का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मानेस दास जी को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी अनुपस्थिति सभी को गहराई से खली।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।














