देशभक्ति के तरानों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 77 वां गणतंत्र दिवस

WhatsApp Image 2026-01-26 at 10.27.12 (1)
  • इस 77 वें गणतंत्र दिवस पर, भारत 🇮🇳 की एकता और विविधता की शक्ति का जश्न मनाएं।
  • आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने फहराया तिंरगा

गाज़ियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आरडब्लूए कार्यकरिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने सभी सदस्यों के साथ तिंरगा फहराकर सभी निवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व समस्त सोसायटी निवासियों के साथ मिलकर देश की शान तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद सेंट्रल पार्क में मौजूद सभी निवासियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं ने देशभक्ति के गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आरडब्लूए अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक ऐसे आजाद देश व नागरिक हैं जिसका अपना एक संविधान है जो सभी के हितों की सुरक्षा करता है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ जिसने देश के सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि संविधान ने सभी जाति और धर्म के लोगों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया है। मतदान का अधिकार भी संविधान द्वारा प्रदत्त है जिसका उपयोग हमें राष्ट्रहित में अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों को भी सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि ये आजादी हमें घर बैठे ही नहीं मिल गई। हमारे लाखों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति माँ भारती की अस्मिता की रक्षा के लिए दे दी। आज उन्हीं शहीदों के कारण हम स्वतंत्र और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं। इस अवसर पर एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होना गर्व की बात है। और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था हमें संविधान लागू होने पर ही प्राप्त हुई है। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के हाथ में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट व कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी निवासियों को मिष्ठान वितिरत की गई। इस मौके पर अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी,रश्मि चौधरी , एडवोकेट राज किशोर शर्मा,सचिव ए के दोहरे ,कोषाध्यक्ष किन्शुक बंसल,अनुजा बंसल, प्रभा शर्मा, सीमा गुप्ता,अनुज बंसल,गौरव बंसल, अश्विनी वाधवा,सतीश सिंघल, अंकित सहदेव, सहित सोसायटी के काफी निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें