पहले ही दिन सनी पाजी की फिल्म ने ‘धुरंधर’ को चटाई धूल

Capture

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी नजर आए। पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘धुरंधर’ का ही दबदबा था ऐसे में बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म ने आकर उसे कड़ी टक्कर दी है।

फिल्म को मिलेगा वीकेंड का फायदा?

इस वजह से रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म की कमाई में सातवें हफ्ते में गिरावट आई है। हालांकि फिर भी धुरंधर का प्रदर्शन सराहनीय है। ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया था। इसका एक मुख्य कारण पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता भी था। ‘बॉर्डर 2’ दुनिया भर में 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हुई। इससे काफी उम्मीदें भी जुड़ी हैं क्योंकि यह लंबे वीकेंड में रिलीज होने वाली एकमात्र फिल्म है। अभी एक लंबा वीकेंड चल रहा है तो ऐसे में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें