गाजियाबाद के खोड़ा में हल्की बारिश से जलभराव हो गया, नगर पालिका पर नालों की सफाई में लापरवाही का आरोप।

Capture

(गाजियाबाद)। नालों की सफाई सही से न होने के कारण क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हल्की वर्षा से ही जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले ओवरफ्लो होने से सड़क व गलियों के साथ ही घरों व दुकानों में पानी भर गया। लोगों ने खुद ही इंतजाम कर घरों व दुकानों में घुसा पानी निकाला।

लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को जलभराव के कारण आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा के कारण क्षेत्र के इंदिरा विहार मेन रोड, प्रकाश नगर, दीपक विहार, खोड़ा गांव, गोल्डन पैलेस रोड, न्यू अजंता पार्क के पास, बुद्ध बाजार, मंगल बाजार व अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनप्रतिनिधियों व लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नाला की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। कई बार इसको लेकर शिकायत की गई बावजूद इसके नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया।

नालों की सफाई में हो रही खानापूर्ति

जनप्रतिनिधियों व लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा नाला सफाई में सिर्फ खानापूर्ति होती है। करीब दो साल से सही से सफाई नहीं हुई। साथ ही बिना सफाई नाला के ऊपर लंबा स्लैब डाला जा रहा है। इस कारण नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें