डीजीपी रामचंद्र राव के आपत्तिजनक वीडियो से कर्नाटक में मचा हड़कंप

Capture

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक पुलिस विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद शर्मिंदगी भरा रहा। राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) के. रामचंद्र राव के कुछ कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गए हैं। इन वीडियो में अधिकारी अपनी वर्दी में कार्यालय के भीतर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम के मद्देनजर राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्यालय की मर्यादा तार-तार बहुप्रसारित वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव को उनके आधिकारिक कक्ष में एक महिला के साथ अंतरंग होते देखा जा सकता है। एक क्लिप में वह वर्दी पहने हुए अपनी कुर्सी पर बैठकर महिला के साथ आपत्तिजनक आचरण करते दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह सूट पहने हुए हैं और उनके कक्ष में भारतीय ध्वज तिरंगा एवं पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें