मौसम ने फिर ली करवट, उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में होगी कड़ाके की ठंड

Capture

आज का मौसम 16 जनवरी: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम इलाकों में कंपा देने वाली ठंड हो रही है। इसके साथ ही कोहरे और धुंध ने मुसीबत बढ़ा रखी है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में ठंड का प्रकोप बना रहेगा, जबकि उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीतदिवस की अगले दो दिनों तक स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही 18–20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR लगातार 5 वें दिन शीतलहर की चपेट में रहे। दिल्ली में गुरुवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो 20 साल में सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को भी शीतलहर के बने रहने के आसार हैं। शाम को छिटपुट बादल छा सकते हैं। दिल्ली में AQI बढ़कर 343 यानी ‘बहुत खराब’ कैटिगरी में रहा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से दोपहर में हो रही धूप से ठंड से कुछ रात मिली थी लेकिन अब गुरुवार को एक बार फिर ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें