गाजियाबाद। मेरठ और नोएडा के पासपोर्ट आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। यहां मौजूद डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। इनके विस्तार होने से आवेदन करने वालों की संख्या दो गुनी हो जाएगाी। आवेदकों को गाजियाबाद आने की जरूरत नहीं होगी।
क्षेत्रीय पासोपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए वर्ष भर की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से बीते वर्ष में अभी तक 3,55,094 पासपोर्ट जारी हुए, जिसमें गत वर्ष के मुकाबले 31,808 पासपोर्ट अधिक जारी किए गए। एक वर्ष में 11,308 पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट(पीसीसी) भी जारी किए गए। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्रक्रिया के तहत 13 जनपदों के पासपोर्ट बनाकर जारी किए जाते हैं। इनमें नौ जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बने है।
उन्होंने बताया कि इन पीएसपीएसके पर एक काउंटर होने के कारण आवेदनों की संख्या 40 से 50 प्रतिदिन ही रहती है। सबसे ज्यादा आवेदकों की संख्या गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्धनगर और मेरठ की है। आवेदकों की समस्या को देखते हुए मेरठ और नोएडा स्थित पीओपीएसके का विस्तार के साथ ही कांउटर की संख्या बढाई जाएगी।
इससे आवेदन करने वालों की संख्या दो गुनी हो जाएगी। इन केंद्रों के विस्तार के बाद यह संख्या जो से तीन गुना तक बढ़ जाएगी। इससे इन जिलों के लोगों को गाजियाबाद आने की जरूरत नहीं होगी और गाजियाबाद पीएसके पर लोड कम होने से आवेदकों को जल्दी का अप्वाइंटमेंट मिस सकेगा।














