कौन हैं दरोगा भुवनेश्वरी सिंह? 45000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, गाजियाबाद में गिरफ्तार

Capture

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में महिला थाने की रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम की शिकायत पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। साहिबाबाद में रहने वाले रामपाल सैनी ने 9 जनवरी को एंटी करप्शन टीम को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। आरोप था कि बहू की ओर से बेटे के खिलाफ महिला थाने में दर्ज कराए मुकदमे में साहिबाबाद रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी भुवनेश्वरी ने उन्हें आरोपी बनाने का डर दिखाकर 45 हजार रुपये मांगे हैं। इसके बाद दरोगा को ट्रैप में लेने की तैयारी की और उन्हें जाल में फंसाया गया।

कौन हैं भुवनेश्वरी?

दरोगा भुवनेश्वरी सिंह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं। वह यूपी पुलिस में वर्ष 2002 बैच में नियुक्त हुई थीं। यूपी पुलिस में नियुक्ति के बाद कई बार उनकी चर्चा विभिन्न वजहों से हो चुकी है। वह दो बार रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें