



गाज़ियाबाद । न्यू लाइफ विक्ट्री स्कूल, प्रताप विहार / रोज़ी कॉलोनी / चिपयाना शाखा में क्रिसमस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वर्गीज़ थॉमस, स्कूल प्रबंधक श्री इनोक मानेस तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्रों ने क्रिसमस कैरोल, नृत्य, नाटिका एवं गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु के संदेश—प्रेम, शांति और भाईचारे को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को नैतिक मूल्यों को अपनाने एवं सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।













