गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा में पुलिस ने सोया पनीर बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। आरोपित ने दूसरे स्थान लाइसेंस लेकर यहां पर सोया पनीर बना रहा था।
पनीर में चूहे और छिपकली घूमते मिले। पुलिस ने मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों बुलाया। पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। फैक्ट्री संचालक के पास दूसरे स्थान का लाइसेंस मिला।
सहायक पुलिस आयुक्त क्राॅसिंग रिपब्लिक प्रियाश्रीपाल ने बताया कि डूंडाहेड़ा में शांतिनगर प्लांट के पास हर्षित त्यागी की दुकानों के पीछे पनीर की अवैध फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी।
पुलिसबल के साथ वह शुक्रवार रात में फैक्ट्री पहुंची तो मौके पर स्वेतांक त्यागी मिला। वह फैक्ट्री संचालक रजनीश का बेटा है। फैक्ट्री में पांच से छह लोग काम कर रहे थे।
मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। स्वेतांक ने दूसरे स्थान का लाइसेंस दिखाया। जिस स्थान पर फैक्ट्री चल रही थी उसका कोई लाइसेंस नहीं था।
फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जांच के लिए टीम ने सैंपल लिए। आरोपित ने दो साल पहले खाद्य सुरक्षा विभाग से दूध से पनीर बनाने का लाइसेंस लिया था लेकिन वहां सोयाबीन से पनीर बना रहा था। फैक्ट्री में गंदगी मिली।
इससे बीमारी फैलने का खतरा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। आरोपित को नोटिस जारी किया गया है।












