



- लाइनपार क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी पूनम गुप्ता
गाजियाबाद । आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच की विजय नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल जी ने गाजियाबाद में संगठन को मजबूती देने हेतु महत्वपूर्ण नियुक्तिया की जिसमें संजीव वरनवाल को महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद, पूनम गुप्ता को विजय नगर-लाइनपार क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रमिला चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को प्रदेश सचिव, गणेश पवार व क्षेत्रपाल को वार्ड- 25 महामंत्री, सचिन भारद्वाज को महानगर महामंत्री, शिवम अग्रवाल को महानगर कोषाध्यक्ष, पुनीत जैन व सतेंद्र ठाकुर को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय बिंदल जी ने नई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि ये नियुक्तियाँ गाजियाबाद में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और व्यापारी साथियों की समस्याओं के त्वरित निवारण में सहायक सिद्ध होंगी। साथ में उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संगठन के व्यापक विकास एवं व्यापारी हित संरक्षण के नये अध्याय का आरंभ हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ व्यापार मंडल की गतिविधियों को विस्तार देने एवं व्यापारियों को संवेदनशीलता के साथ सहयोग देने का सतत प्रयास करें।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, प्रदेश चेयरमैन बलप्रीत सिंह, प्रदेश संरक्षक आर. के. आर्य , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज माहौर, मोहमद ग़ालिब, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सोनी, प्रेम सिंह चौहान, पिंकू सिंह, नरेश राजपूत, इंद्रजीत सैन आदि मौजूद रहे।