- गाजियाबाद के 6 लाख करदाताओं को बड़ी राहत, बढ़ा हुआ हाउस टैक्स किया गया निरस्त
गाजियाबाद : डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर वसूलने का प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में निरस्त कर दिया गया।
#गाजियाबाद @sunitadayalbjp महापौर का आरोप
— JITENDRA GAUTAM (@jitendranews11) June 30, 2025
नगर निगम @AMRUTCityGzb में हाउस टैक्स को लेकर बड़ा घपला,
मेयर जी का कहना… कोई बड़ा अधिकारी घोटाले में शामिल नहीं, निचले स्तर के अधिकारियों की सांझगांठ से घोटाला
क्या अब उनपर हो सकती है करवाई ? @myogiadityanath@UPGovt @dm_ghaziabad pic.twitter.com/PCnW9xB3TQ
इस निर्णय से शहर के छह लाख से ज्यादा करदाताओं को बेवजह के आर्थिक बोझ से राहत मिली है। नगर निगम द्वारा मनमाने तरीके से संपत्ति कर बढ़ाने के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।निगम की बोर्ड बैठक में पदेन सदस्य भाजपा सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी व शहर विधायक संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।