



गाजियाबाद ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद में भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा महीपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन राजेश कुमार जादोन ने किया सर्वप्रथम समस्त पदाधिकारियो का परिचय कराया तत्पश्चात बिंदुवार चर्चा में बताया कि समिति के सभी सभी सदस्य विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर वृक्ष मित्र बन कर उनका संरक्षण भी करेंगे.यह अभियान वन महोत्सव तक हर व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा जरूर लगाने के लिये जागरूकता फैलायेंगे, समिति सदस्य रजनीकांत शुक्ल व यतेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि हम अपने अपने घरों के साथ साथ नजदीकी पार्को व सडकों के किनारे सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगायेंगे.
इस समिति द्वारा अपने दो वरिष्ठ नागरिक सुभाष सोलंकी और दुष्यंत कुमार सेंगर का जन्मोत्सव व पांच वरिष्ठ नागरिकों विश्व पर्यावरण दिवस पर सीनियर सिटीजन राजनीकांत शुक्ल एवं श्रीमति रेखा शुक्ला, नरेन्द्र कुमार जैन व श्रीमती सुभ्रा जैन, कृपाल सिंह जादोन व श्रीमति विमलेश जादोन, अजय कुमार त्रिपाठी व श्रीमति निरुपमा त्रिपाठी की विवाह की वर्षगांठ मनायी गयी.इन सभी जोडों ने उत्तर भारत की वैवाहिक रीति रिवाज़ों के अनुसार अपने अपने विवाह की यादों को सहेजते हुए पगडी फेंटा लेकर दुल्हे के रूप सज धज कर आये वहीं उनकी पत्नियां दुल्हन के रूप में सज संभर कर माला रूपी पटका पहनाकर खुशी से सरावोर हो रही थी अन्य महिलाओं ने दरबाजे, वरमाला और फेरों के झुकि जैयो तनिक रघुवीर लली मेरी छोटी सी, सखी मन भावन के संग परन लागी भांवरियां जैसै मंगल गीत गाये और जलपान के समय पुरानी परंपरा नुसार बरातियों के लिये गायी जाने वाली गारी जैसै काहे उठ बैठै और ले लेते लड्डू ले लेते कचौडी ले लेते,दूसरी राजा जनक रची ज्योंनार बराती जा को अर्थ करो अरे एक अच्चम्भो ऐसो देखो कुआं में लगि गयी आग, पानी पानी जलि गयो और मछली खेले फांक बराती जाको अर्थ करो इस पहेली गीत का सटीक उत्तर दुल्हन बनी श्रीमति निरुपमा त्रिपाठी उत्तर दिया सभी साथियों ने उनकी प्रशंसा की. विनोद कुमार शर्मा ने विवाहोत्सव में शामिल जोडों के स्वास्थ्य और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए बधाइयां दी और हंसी के हंसगोले भी छोडे.इस अवसर पर तम्बोला गेम खेला जिसमें श्रीमती सीमा त्रिपाठी, जय सिंह ,श्रीमती आशा सचान ,श्रीमती विमलेश , दुष्यंत कुमार, डी पी सिंह व श्रीमती सुभ्रा जैन को नकद ईनाम दिऐ गये.इस अवसर पर रामेश्वर पाल सिंह, प्रदीप कुमार सचान, कृष्ण मुरारी शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, प्रकाश, श्रीमती किरन जादोन उपस्थित रहे,रजनीकांत शुक्ल व अजय त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया.