Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, चार पाकिस्तानी महिलाओं को निकाला; दो बच्चे भी जाएंगे

Capture

चार महिलाओं को बुलंदशहर से बाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया है। इस दौरान सभी महिलाएं रोती हुई नजर आईं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। विजिटर वीजा पर आई पांच पाकिस्तानी महिलाओं में से चार को गुरुवार को बुलंदशहर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। इस दौरान सभी महिलाएं रोती हुई नजर आईं।

अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं पांचो महिलाएं
पाकिस्तान से आई पांचों महिलाएं अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं। एलआईयू की टीम ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा है। सरकार द्वारा वापस न लौटने पर संबंधितों को वीजा कैंसिल करने के आदेश दिए गए थे। उसी के मद्देनजर इन महिलाओं को पाकिस्तान भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें