कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराया, सपा सरकार में खंडित की गईं मूर्तियां; गाजियाबाद में बोले ब्रजेश पाठक

492087832_9859135630829556_4258829947823527666_n

गाजियाबाद। देश में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराने का कार्य किया। बाबा साहेब ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है, उसके चवन्नी के सदस्य भी मेरे अनुयायियों नहीं बनना। उत्तर प्रदेश में सत्ता में सपा के आने पर बाबा साहेब और मायावती की मूर्तियों को खंडित किया गया।

मायावती को मारने की कोशिश की गई। यह बातें मंगलवार को नेहरू नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। ऑडिटोरियम में आने से पहले उपमुख्यमंत्री नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क गए। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में एक विशाल सभा को संबोधित किया, जिसमें वार्ड 65 विवेकानंद गाजियाबाद के पार्षद राजकुमार नागर, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर के नेतृत्व में वार्ड अध्यक्ष आशीष सक्सेना, बूथ अध्यक्ष प्रेमपाल, सैक्टर संयोजक रामनारायण यादव,अशोक रजक जी,एस पी श्रीवास्तव, मनोहरलाल शर्मा जी,आर डी शर्मा, अवध बिहारी उपाध्याय,सुनील,ललित आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें