

गाजियाबाद। वर्दना फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष वन्दना सोनी ने गाजियाबाद में वन्दना फार्म वसुंधरा में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन किया। वंदना सोनी ने बताया कि उनका यह सपना दो साल से था कि वह गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन कराएंगी। और उसी दिन से इस आयोजन के लिए मेहनत शुरू की उसके बाद वंदना सोनी सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद उन्होंने यह विचार सैल्यूट तिरंगा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह रोमी को बताया उन्होंने इस बात का सम्मान करते हुए। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान कार्यक्रम को पूरा करने के लिए योगदान दिया और आज 23 मार्च शहीद दिवस पर इतना भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यशवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौरव सम्मान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 25 महान विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए इस भव्य कार्यक्रम को एक दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में राजा रमन खन्ना और अंजना त्यागी को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रीति सिंघला, नीरू सूरी, रेनू बंसल, सुमन, छवि आदि मौजूद रहे।