





होली के रंगो मे रंगे डीजे की धुनों पर जमकर खेली होली…..!
गाज़ियाबाद, प्रताप विहार के आर ब्लॉक, एच आई ज़ी डुप्लेक्स क्षेत्र में शुक्रवार क़ो लोगो की ओर से रंग-ग़ुलाल ओर अबीर से एक दूसरे क़ो सराबोर करने की होड़ ओर होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगो का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास एंव शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाया गया है! इस अवसर पर टोलियों ने डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए एक दूसरे क़ो रंग ग़ुलाल ओर अबीर जमकर लगाते हुए अपनी मस्ती मे मगन होते हुए नजर आये है! इसके साथ ही लोगों ने रंगो के त्यौहार पर एक दूसरे क़ो रंग ग़ुलाल ओर अबीर लगाते हुए होली के त्यौहार की दिली मुबारकबाद दी !
बता दें कि गुरुवार की रात क़ो होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग मे रंगने लगे थे! शुक्रवार की सुबह होते ही लोग होली के त्यौहार की मस्ती मे डूब गए! हर किसी क़ो डीजे की धुनों पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया लोगो ने जमकर रंग ग़ुलाल उड़ाते हुए होली त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया ! इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी होली ओर जुमे की नमाज क़ो लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर नजर आया ! जबकि पुलिस प्रशासन ने पुरे क्षेत्र मे लगातार भ्रमण कर स्थिति का जयाजा लिया !